Saturday, September 15, 2007

चूहे कर रहे हैं अंतरिक्ष की सैर


मास्को (भाषा), शनिवार, 15 सितंबर 2007
एक के बाद एक पिंजड़े, उनमें बंद चूहों की प्रजाति के 10 जर्बिल और साथ में अनाज, बादाम, काजू एवं सूखे अंगूर। जी हाँ, रेगिस्तानों में पाए जाने वाले चूहों की यह प्रजाति अंतरिक्ष में सैर सपाटे के लिए जो जा रहे हैं।

अभियान अधिकारी अनफिसा काजकोवा ने बताया कि दस जर्बिलों का यह दल शुक्रवार को कजाखिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से फोटोन एम अंतरिक्ष यान से रवाना हुआ। जर्बिलों का यह दल दस दिन तक सैर करेगा।

दर असल दीर्घकालीन अंतरिक्ष यात्रा के शरीरक्रिया वैज्ञानिक और जीववैज्ञानिक प्रभावों के आकलन के लिए जर्बिलों के इस दल को शामिल किया गया है। यह मंगल यात्रा की तैयारी है।

अंतरिक्ष यात्रा के दौरान दिन और रात की कृत्रिम स्थितियाँ तैयार की जाएँगी और तापमान को नियंत्रित किया जाएगा। इन स्थितियों में जर्बिलों की फिल्म तैयार की जाएगी।

(स्रोत - वेबदुनिया)

No comments: